बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी. घटना के समय टनल के भीतर 109 मजदूर मौजूद थे जिनमें से 70 व्यक्तियों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया गया, 66 व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है तथा 04 व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय अस्पताल में एडमिट किया गया है. पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है और 21 लोगों पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी वह सामान्य है ये घटना स्थल से ही अपने घर चले गए.
देर रात हादसे की सूचना मिलते ही देर रात जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान