बुलन्द आवाज न्यूज
पिथौरागढ़: जिले में सवारियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा है. हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था. जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया.
घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया. जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा. इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव