बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग: देवभूमि में केदारनाथ के पास रविवार तड़के एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है। यह हेलिकॉप्टर आज सुबह देहरादून से केदारनाथ जाते वक्त त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हो गया था।
एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा, “गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे।







More Stories
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग