बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट इस यात्राकाल हेतु 02 मई को खोले जाएंगे। इससे पूर्व श्री तुंगनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर से गर्भगृह से बाहर आकर तुंगनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 की यात्राकाल हेतु भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 02 मई को मिथुन लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को श्री तुंगनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली मक्कूमठ मंदिर गर्भगृह से बाहर आकर भूतनाथ मंदिर में रात्रि अवस्थान करेगी। 01 मई को भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भूतनाथ मंदिर चोपता पहुंचेगी। बताया कि अगले दिन 02 मई को भगवान की चल-विग्रह डोली चोपता से प्रस्थान करेगी तथा पूर्वाह्न 10:15 बजे मिथुन लग्न में भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान