बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून : शनिवार सुबह टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में बगवान के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी में चार से पांच लोगों के सवार होने की बात बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है.
थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव दल रवाना किया गया. राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं. क्योंकि खाई काफी गहरी और दुर्गम है. गाड़ी के मलबे तक पहुंचने में समय लग रहा है. दुर्घटनास्थल के आसपास स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्य में पुलिस की मदद कर रहे हैं.





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव