बुलंद आवाज़ न्यूज
Dehradun
जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी संस्था के प्रेरणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार एवम् मनोचिकित्सक डाॅ. जैक्स वीन के जन्म दिवस पर खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया।
चार दिवसीय इस कार्यक्रम के अन्तिम दिन के मुख्य समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने ब्लाॅक, जनपद व राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोकप्रिय कवि ओमप्रकाश सेमवाल को उत्कृष्ट लेखन क्षमता, गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025, मदन अग्रवाल को क्षेत्र में विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने एवं शोर्य नेगी को शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शौल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के कार्यों की सराहना करत हुए उन्होेंने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिनन्दन व्यक्त करते डाॅ. जैक्स वीन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा किस तरह से वो हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उत्तराखण्ड कवि कुल तिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश सेमवाल जी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने निरन्तर संघर्ष के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने डाॅ. जैक्स वीन के जीवन के बारे में बताते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा कहा कि किस तरह से एक विदेशी व्यक्ति को हमारी परम्पराओं एवं संस्कृति से प्रेम है कि वो यहीं के हो के रह गये और केदारघाटी में इस विद्यालय की स्थापना के लिए प्रेरित एवं सहयोग प्रदान कर शिक्षा की ज्योत जलाई।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, डॉ. कैलाश पुष्पवाण, सभासद गौरव रावत, पूनम बिष्ट, प्रदीप राणा अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ,सुभाष रावत मंडल अध्यक्ष केदारनाथ, बिपिन सेमवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, राय सिंह राणा मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी, जय प्रकाश सेमवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, भगवती शैव भाजपा कमल रावत पूर्व प्रधान गुप्तकाशी, कवित्री उपासना सेमवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
More Stories
अच्छी खबर: घोड़े खच्चरों को केदारनाथ धाम के लिए किया गया रवाना
चमोली: श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से पैनी निगरानी, प्रवेश द्वार बैरियर पर विशेष सतर्कता
बद्रीनाथ: अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संस्थानों को मिला नोटिस, फायर ऑडिट जारी