बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नि:क्षय मित्र गतिविधि के तहत शुक्रवार को हिमालय वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस फारूख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा एवं जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा द्वारा 100 टीबी मरीजों को मुफ्त राशन वितरण किया गया। ये सभी 100 मरीज डॉ फारूख द्वारा गोद लिए गए हैं। डॉ. फारूख द्वारा मरीजों की नियमित देखभाल भ्रमण हेतु एक दो पहिया वाहन भी जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय को दान किया गया है। डॉ. फारूख विगत तीन वर्षों से सौ से डेढ़ सौ रोगियों को नियमित रूप से मासिक पोषाहार वितरित कर रहे हैं.
इस अवसर पर डॉ. फारूख और डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने नवरात्रि और रमज़ान की शुभकामनाएं दी, और आम जनमानस से अपील की कि वे स्वैच्छिक रूप से आगे आकर मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आएं और नि:क्षय मित्र अभियान से जुड़ें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हिमालयन वेलनेस कंपनी के निर्माण यूनिट का भ्रमण किया गया।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़