बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून : राजपुर रोड स्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका आम जनमानस के लिए खोला जाना प्रस्तावित है इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ विस्तृत विमर्श बैठक आहूत की गई।
‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है और आगामी 20 जून ये भवन जनता के लिए खोला जाएगा.
जिलाधिकारी ने बताया कि यह पार्क उत्तराखंड की जनता के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में स्थापित होगा। इस नवीनतम डिज़ाइन से बनने वाले पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ये पार्क हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। पार्क की आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भवन के साथ-साथ परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, कला प्रदर्शनी, कैफेटेरिया और स्मारिका स्टोर भी उपलब्ध होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को इस पार्क की नींव रखेंगी। पार्क का निर्माण होने के बाद, वर्ष 2026 में राष्ट्रपति इसे राज्य की जनता को समर्पित करेंगी।
जनता इस तरह दे सकते हैं अपने सुझाव
इस पार्क का निर्माण देहरादून की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार किया जाएगा, जिसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. इस फॉर्म को भरकर जनता पार्क निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकती है। बैठक में पार्क को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे। प्राप्त होने वाले सुझावों को पार्क निर्माण के लिए तैयार की जाने वाली डीपीआर में शामिल किया जाएगा।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव