बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली:
बारिश से थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया। थराली, केदारबगड़, राड़ीबगड़ सहित बाजारों में पानी भर गया। बारिश से कई घरों में भी पानी घुसा। तेज बारिश से त्रिकोट और भेंटा गदेरा उफान पर आ गया। वहीं थराली और गैरसैंण में ओलावृष्टि हुई। गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, महरगांव, रामड़ा मल्ला, कुंजापानी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हुई। किसान सुरेंद्र खत्री, सुरेश सिरस्वाल ने कहा कि माल्टा ,आडू, सरसों की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसके बाद यहां हाइवे को सुचारू करवा दिया गया है। साथ मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से बारिश होने की स्थिति में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान