बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादूनः उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है उन्होंने देहरादून के श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. बीते दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां घनानंद को कई दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था. वहीं उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घनानंद की मौत पर शोक व्यक्त किया है.
अस्पताल के पीआरओ भूपेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि कुछ देर पूर्व हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों की तरफ से उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन वो रिवाइव नहीं कर पाए.






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान