बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।
एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान