विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का हुआ शुभारंभ

बुलंद आवाज न्यूज 

देहरादून। आयुर्वेद चिकित्सा का बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो आयोजित किया गया है। चार दिन तक यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने  किया। सम्मेलन के लिए देश विदेश से आयुर्वेद विशेषज्ञ उत्तराखंड पहुंचे हैं। इसके अलावा आयुर्वेद विशेषज्ञ 600 शोध पत्र प्रस्तुत  करेंगे। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में आयुर्वेद पर विचार-विमर्श करेंगे। 12 से 14 दिसंबर तक हर दिन असेंबली का कार्यक्रम रखा गया है। प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल सिंगापुर जैसे देशों में स्थापित आयुष चेयर के डेलीगेट्स असेंबली का हिस्सा होंगे।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share