बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
चमोली जिले की मंडल घाटी के सती शिरोमणी श्री अनसूया देवी मेला में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। जहां मंदिर समिति की ओर से मेले के दौरान आने वाले भक्तों के आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए 50 कम्बलें मंदिर समिति को उपलब्ध कराई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को कम्बल प्रदान की। इस वर्ष सती शिरोमणी श्री अनसूया देवी मेला 14 व 15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी