बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: गोपेश्वर से थराली जा रहे पिता-बेटी कार दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को थराली के लोल्टी निवासी प्रेम सिंह पुत्री रजनी के साथ गोपेश्वर से घर जा रहे थे।
सोनला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें दोनों घायल हो गए। सोनला के पास तैनात यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया गया।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी