बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ/ चमोली
एक ओर बीकेटीसी बद्रीनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल नृसिंह मंदिर जोशीमठ को भव्य और नए अवतार में सुसज्जित करने में जुटी है, तो वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.
दरअसल शंकराचार्य की गद्दी स्थल नृसिंह मंदिर घने अंधेरे में डूबा है, आलम तो यह है कि मंदिर के इर्द गिर्द जहां देखो दूर दूर तक अंधेरा ही दिखाई दे रहा है.
स्थानीय योगेश भट्ट और दीपक शाह बताते हैं कि मंदिर में इन्वेटर खराब पड़े हैं, मंदिर में सभी सुविधाएं होने के बावजूद भी सिर्फ यह लापरवाही की भेट चढ़ रहा है. जिसके कारण आज मंदिर में भगवान को भी अंधेरे में भोग लगाना पड़ा.
वहीं बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर में लाइट की असुविधा को लेकर पहले व्यवस्थाएं की गई थी, लेकिन अगर इस तरीके के अगर लापरवाही अगर सामने आ रही है तो निश्चित तौर पर एक बार पुनः वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसे ठीक करवाया जायेगा.






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी