बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग(चमोली)। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल द्वारा अपनी निधि से डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए पांच लाख की संस्तुति दी है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक ने अपनी निधि से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कालेज में स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की संस्तुति दी है।
जिला विकास अधिकारी चमोली के पत्रानुसार अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास को इस संदर्भ में स्वीकृत कार्य के लिए उतराखंड अधिप्राप्ति नियमावली के प्रावधानों के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।महाविद्यालय द्वारा विज्ञान संकाय भवन में स्मार्ट क्लास बनाने हेतु कक्ष चिन्हित कर सूचना कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करवा दी गई है। महाविद्यालय परिवार ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण