बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: गोपेश्वर नगर के हल्दापानी के भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट के दौरान प्रभावितों के मकानों में दरारें आ रही हैं जिससे कुछ मकानों से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है इस संबंध में सोमवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र के निरीक्षण की मांग की। कहा गया कि कई मकानों से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द एक टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा।
इस मौके पर अनिता देवी, देवेश्वरी, आशा, रोशनी थपलियाल, प्रीति नेगी, गोदांबरी, मीना, रेखा, माहेश्वरी, विनिता, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव