बुलंद आवाज़ न्यूज
अल्मोड़ा
पुलिस ने 13.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। जिले में पहली बार स्मैक तस्करी में एक महिला तस्कर गिरफ्तार हुई है। एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानक और एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी।
बेस तिराहे पर नियाजगंज निवासी फरहा अंसारी (26) की चेकिंग की तो उसके कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। टीम ने युवती को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि युवती लंबे समय से स्मैकर तस्करी में लिप्त थी। वह बरेली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों से स्मैक अल्मोड़ा पहुंचाकर इसे युवाओं को बेचकर मोटा मुनाफा कमा रही थी।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री