बुलंद आवाज न्यूज
थाना रायपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थान में शराब पीने, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में मालदेवता व स सरोली थानो रोड में सड़क किनारे व सोंग नदी में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु 02 पुलिस टीमें गठित की गई.
गठित पुलिस टीमो द्वारा मालदेवता व सोडा सरोली व थानों रोड मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी व सड़क किनारे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी व सड़क किनारे खुले मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा 42 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 11,250/- रूपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से 09 वाहनों को MV Act में सीज़ किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई, जिन्हें भविष्य में दोबारा ऐसा करते हुए पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान