बुलंद आवाज़ न्यूज
हल्द्वानी
देवभूमि में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नहीं। हल्द्वानी की घटना की गंभीरता देखते हुए प्रशासन ने दंगाइयों से निपटने के लिए गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा घटना को बेवजह तूल देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जबकि शांति व्यवस्था बहाल होने तक वनभुलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों की बैठक लेते हुए घटना पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद कुछ संदिग्ध लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे घटना में कुछ पुलिस कर्मी, प्रशासन के कर्मचारी और मीडिया कर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। वनभुलपुरा में आवाजाही बंद कर दी है। लोगों को सुरक्षित घरों में रहने के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, समेत इंटलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि देवभूमि का माहौल खराब करने वालों को कतई न बख्शा जाए। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जबकि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। कहा कि किसी को भी उत्तराखंड के सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान