बुलंद आवाज न्यूज
थराली/ चमोली
जम्बू कश्मीर में तैनात 14 गढ़वाल राइफल में तैनात पिंडर घाटी के चमोली जिले के विकास खंड थराली के सुनला गांव के जवान अपनी पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
प्रधान सुनला राखी देवी ने बताया कि सुनला, थराली गॉव के उम्मेद सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह जो की 14 गढ़वाल में भर्ती थे और वर्तमान मे जम्बू कश्मीर के लैह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए जिसकी सूचना मंगलवार देर सायं उनके परिजनों को प्राप्त हुई। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए। पूर्व प्रधान भरत सिंह ने बताया कि शहीद का परिवार देहरादून देहरादून मे रहता है। शहीद की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान