बुलंद आवाज न्यूज
चमोली.
पुलिस कंट्रोल रूम चमोली से मिली जानकारी के अनुसार नंदप्रयाग सोनला में एक टैंकर तथा यूटिलिटी गाड़ी की आपस में भिड़ंत हो गई. जिसमें यूटिलिटी गाड़ी के चालक के साथ उसमें बैठे 02 लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है.
घटना सुबह करीब 9 बजे की है जब गुड्डू राजा नाम के युवक ने फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद चौकी नंदप्रयाग मौके पर पहुंची. जिसके बाद जानकारी मिली कि टैंकर UP15 DT 0834 चालक भूरा s/o हसन अली मूल बहादराबाद हरिद्वार से यूटिलिटी नंबर UK 11 CA 0603 की भिडंत हो गई जिसमें भूपेंद्र रावत ग्राम सरतोली नेपाली मूल के दो युवकों के साथ सवार थे. बता दें कि घटना में यूटिलिटी का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचकने के साथ तीनों सवार युवकों पर चोट आ गई. जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है.





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़