बुलंद आवाज न्यूज
कर्णप्रयाग
कल रात 8 बजे सिमली के गंगानगर नारायणबगड़ मार्ग पर एक हिमालयन रॉयल इनफील्ड बाइक नंबर UK11 B 266 पर सवार दीपक रावत पुत्र धर्म सिंह रावत(22) निवासी ग्राम बैनोली नारायणबगड़ मीन गदेरे से गौचर के चटवापीपल आ रहा था लेकिन सिमली बैंड से आगे नारायण बगड़ की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
पुलिस चौकी सिमली प्रभारी सतैंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस से घायल को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान बाइक सवार घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक के परिजनों को सूचित मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और आज शव का पंचायतनामा कर दिया गया है.






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव