
बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक की कुर्सी पर अब 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बैठेंगे.
जिसके लिए प्रेस विज्ञप्ति भी प्रेषित की जा चुकी है. दरअसल कल यानि 30 नवंबर को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार रिटायर हो जाएंगे जिसके बाद आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार की ताजपोशी होगी.
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव मार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. अभिनव कुमार हरिद्वार, देहरादून जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों में एसएसपी के पदों पर रह चुके हैं. वह तकरीबन पिछले एक दशक से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में तैनात थे और इसी साल उत्तराखंड वापस आए थे और आईजी से प्रोमोट होकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर हैं. इसके साथ ही उनके पास पुलिस हेड क्वार्टर में मुख्य प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. और 1 दिसंबर से वें उत्तराखंड के बतौर डीजीपी नियुक्त होंगे.





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़