बुलंद आवाज़ न्यूज
रूद्रप्रयाग
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने बताया कि 24. 11. 2023 को प्रातः 6:30 बजे एक सूचना दाता द्वारा बताया गया कि बेलनी पुल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। उक्त व्यक्ति नदी के किनारे आ गया था जिसे स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, व डीडीआरएफ टीम द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिसका अभी प्राथमिक उपचार चल रहा है।
छलांग लगाने वाले व्यक्ति का विवरण- उदय सिंह पवार पुत्र इंद्र सिंह पवार उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ढोंड़ा घेंगढ़खाल पोस्ट छोरा जिला रूद्रप्रयाग।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण