बुलंद आवाज़ न्यूज/ उत्तरकाशी
सुनील थपलियाल चारधामों में से एक धाम गंगोत्री के कपाट आज मंगलवार को विधि विधान से बंद हो गए हैं.
माँ गंगा के आज 14 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर 11 बजकर 45 मिनट पर देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट बन्द कर दिए गए। जिसके बाद करीब 12 बजे माँ गंगा की उत्सव डोली शीत कालीन प्रवास मुखवा गाँव के रवाना हुई।
रात्रि विश्राम देवी मंदिर में करने के बाद 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे गंगा मंदिर में मा गंगा की भोग मूर्ति व उत्सव डोली प्रवास करेंगी. जिसके बाद आम श्रद्धालु 15 नवंबर से मुखवा में माँ गंगा के दर्शन कर पाएंगे. मां गंगा के स्वागत के लिए मुखवा में भी तैयारी जोरों पर है। साथ ही सेना बैंड की धुन में उत्सव डोली मुखवा के लिए रवाना हुई।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान