
बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर :
मेला मैदान गौचर तथा विद्यालय में आयोजित हुए इन्डोर एवं आउटडोर प्रतियोगिताओं को भाभा हाउस, विश्वेश्वरैया हाउस, साराभाई हाउस व बोस हाउस में विभाजित किया गया था, जिसमें भाभा हाउस 80 अंक के साथ विजेता रहा। जबकि सिविल द्वितीय वर्ष का छात्र प्रियांशु व रोहित को उप विजेता का खिताब मिला। इसी के साथ आईटी प्रथम वर्ष की कु. अंजलि छात्रा वर्ग में विजेता रही व सिविल तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी व सानिया को उप विजेता रहने में कामयाबी हासिल हुई।
प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उप विजेताओं सहित अव्वल स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी अनुज कुमार, संस्थान के व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंजीत सिंह, अरविन्द रावत, अमित कुमार, आरसी मैखुरी, मोनिका नेगी, रितिका गोस्वामी, कविता भंडारी, हरीश रावत, संजय सिंह, किशोरी लाल व भरत पाल आदि मौजूद रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री