बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर तिलवाड़ा के समीप शनिवार शाम लगभग 4.41 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार युवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक में बैठी युवती को गंभीर चोटे आई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सांय 4.41 बजे एक दोपहिया वाहन संख्या UkO7bh0465 रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूद्रप्रयाग की ओर आ रहा था।स्थानीय लोगों का कहना है बाइक सवार तीव्र गति से आ रहा था कि तिलवाड़ा रामपुर के समीप मोड़ पर वह नियत्रंण खो बैठा और सामने से आ रहे टैम्पो ट्रैवलर वाहन से टकरा गया। बाईक सवार युवक के सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही अगस्त्य मुनि थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक की पहचान में जुट गई है।
युवक चोपता क्षेत्र का बताया जा रहा वही युवती तिलवाड़ा के नजदीक एक गांव की है। युवती के परिजन उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले गए है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री