बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला सहयोग से हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल के द्वारा 4अक्टूबर 2023 को गौचर में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा.
पूर्व पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी ने बताया कि यह शिविर शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट में सुबह सुबह समय 10:00am से 01:00pm तक लगाया जाएगा जिसमें निःशुल्क ऑखों की जाॅच, दवाइयां और जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी दिए जाएंगे। साथ ही बताया कि जिन लोगों के आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी उनका अनुभवी डॉक्टरों द्वारा हंस अस्पताल सतपुली में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा।
साथ ही आने जाने रहने व खाने के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जायेगी।
अधिक जानकारी के लिए निम्न लिखित फोन नंबरों पर सम्पर्क करें
9634381535 : भानु प्रकाश नेगी,समाजसेवी व पत्रकार
7455042024 :दीपक गुसाईं हंस फाउंडेशन सतपुली पौड़ी।
9412116184 मुकेश नेगी पूर्व पालिका अध्यक्ष गौचर
9634075462 : सुनील पंवार सामाजिक कार्यकर्ता







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री