बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारी शक्ति बंधन विधेयक को संसद में पेश किए जाने पर सीमांत जनपद चमोली में महिलाओं ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया.
जगह होली और दिवाली एक साथ मनाई गई
संसद के पटल पर महिला आरक्षण बिल के आने के बाद से ही पूरे देश की महिलाओं सहित चमोली जनपद की महिलाओं मे भी उत्साह नजर आया.
सदन में जहां एक ओर महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चल रही थी वहीं दूसरी और चमोली में महिला मोर्चा अध्यक्षा हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में महिलाओं द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की.
गोष्ठी में भाजपा सहित विभिन्न दलों से आए महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया. महिलाओं द्वारा इस बिल को लाने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया. महिलाओं ने खुशी का इजहार कर लड्डू बांटते हुए एक-दूसरे पर रंग लगाया गोष्ठी में कहा गया कि यह केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है . इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा. महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी साथ ही महिलाओं के विकास के लिए बिल महत्वपूर्ण साबित होगा इससे देश में महिलाएं राजनीतिक तौर पर और अधिक मजबूत होंगी उत्तराखंड में भी 70 सीटों में 23 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी.






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी