बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली। नंदानगर घाट में एक युवक ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह 06:20 पर थाना नन्दानगर घाट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नंदानगर घाट के पीछे 200 मीटर दूरी पर भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह रावत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तेफना थाना नंदानगर घाट हाल निवासी नागबगड़ उर्फ फरखेत थाना नंदानगर घाट द्वारा अपने कमरे में दरवाजा बंद करके पंखे से लटक आत्महत्या कर ली है उक्त सूचना पर मय पुलिस बल घटनास्थल पर जाकर परिजनों के समक्ष दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मृतक अपने कमरे में पंखे से लटक कर मृत अवस्था में मिला शव को परिजनों के समक्ष नीचे उतरकर पंचायतनामें की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। शव की तलाशी में कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी