बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
30 अगस्त को रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास पर हुए वाहन हादसे में लापता चल रहे फोर्थ गढ़वाल राइफल के नायक प्रमोद जगवाण का शव श्रीनगर डैम के पास से बरामद हो गया है जिसके बाद शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.
बता दें कि बीती 30 अगस्त को जवाड़ी बाईपास के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में प्रमोद सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह जगवाण, निवासी सुमाड़ी लापता हो गए थे। 17 दिन बाद उनका शव शुक्रवार देर शाम अलकनंदा नदी किनारे से बरामद हुआ। शनिवार को परिजनों ने सर्यूप्रयाग घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। सेना के लेफ्टिनेंट अक्षय और सूबेदार धमेंद्र के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। प्रमोद जगवाण अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ चुके हैं। उनके पिता त्रिलोक सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री