बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग/चमोली
कर्णप्रयाग के डॉ शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में ऋषिता व रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.बी.एल.बैरवाण को क्विज प्रतियोगिता का संयोजक नियुक्त किया गया। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रश्नावली तैयार की गई। प्रश्नावली में प्रधानमंत्री जन धन,स्वच्छ भारत मिशन, सुकन्या समृद्धि,मेक इन इंडिया,कौशल विकास, सीएम वात्सल्य,मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ, निशुल्क टैबलेट व हिम प्रहरी आदि योजनाओं से जुड़े 35 प्रश्न सम्मिलित किये गये थे। निर्णायक मंडल में सम्मिलित रहे डा.तौफिक अहमद, डा.हिना नौटियाल व डा.कमल किशोर द्विवेदी द्वारा क्विज प्रतियोगिता के परिणाम तैयार किये गये।
प्रथम स्थान पर ऋषिका व रोहित, द्वितीय स्थान पर प्रज्ञा एवं तृतीय स्थान पर प्राची, अंकुर व नेहा रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता आयोजन में डा.विजय कुमार व डा.स्वाति सुंदरियाल ने सहयोग दिया।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री