
बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग/चमोली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर्णप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की अध्यक्षा दमयंती रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं जैसे महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने जलभराव की स्थिति, महाविद्यालय में कूड़ेदान की उचित व्यवस्था न होना शामिल है साथ ही कर्णप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग पर कॉलेज के समीप सुरंग के दोनों ओर लाइट की उचित व्यवस्था न होने की बात कही.
जिला संयोजक आशीष रावत ने बताया कि अध्यक्षा द्वारा जल्दी ही पालिका के कर्मचारियों को भेज कर जलभराव की समस्या सहित सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान करने हेतु आश्वासन दिया है.
ज्ञापन देने वाले छात्रों में जिला संयोजक आशीष रावत, नगर मीडिया प्रभारी गौरव रावत, अंशुल रावत यश खंडूरी अंजनेया नैनवाल इत्यादि मौजूद रहे.





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़