बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
सीमांत जनपद चमोली के दशोली ब्लाॅक के बंड पट्टी के दर्जनों गांवों में रविवार और सोमवार सुबह की भारी बारिश नें भारी तबाही मचाई. जहां एक ओर किरूली गाँव के कई आवासीय भवनों, गोशालाओं को नुकसान पहुंचा वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की सैकड़ों नाली कृषि भूमि भूस्खलन की चपेट में आ गयी। साथ ही भारी बारिश नें किरूली गाँव में जगत सिंह नेगी, अब्बल सिंह बिष्ट, रोशन सिंह बिष्ट, ताजबर सिंह बिष्ट के आवासीय मकान और गोशालाओं को नुकसान पहुंचाया। भारी बारिश से किरूली गाँव के कई घरों में पानी घुस गया और लोगों को रातभर जागकर रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों नें भारी बारिश से हुये नुकसान का सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि गडोरा किरूली सडक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे किरूली, गडोरा, लुंहा, दिगोली, महरगांव का सम्पर्क सडक से कट गया है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान