बुलंद आवाज़ न्यूज
चंबा (टिहरी)। खेत से घास लेकर घर लौट रही बागी गांव की दो महिलाएं भालू के हमले में जख्मी हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को छुट्टी दे दी गई है।
मठियाण गावं के प्रधान परमानंद मैठाणी ने बताया कि शनिवार दिन 12 बजे के लगभग सरोजनी देवी (35) पत्नी प्यारे लाल, सुनीता देवी (32) पत्नी रामदेव खेतों से घास लेकर घर लौट रही थीं। गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर रास्ते में भालू ने पहले सुनीता देवी पर पीछे से हमला किया। वह चिल्लाई तो सरोजनी देवी ने भी उसे बचाने का प्रयास किया। भालू उस पर भी झपट पड़ा। भालू के साथ उसका एक बच्चा भी था।
महिलाओं पर हमले के दौरान भालू का बच्चा रास्ते से नीचे गिर पड़ा। तब भालू दोनों महिलाओं के कपड़े फाड़कर भाग निकला। भालू के हमले में महिलाओं के पीठ पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को छुट्टी दे दी है। सूचना पर बाद में वन विभाग की टीम बागी गांव पहुंची। टीम ने वहां गश्त की, लेकिन भालू दिखाई नहीं पड़ा। गांव के लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी