बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र कोटी के अन्तर्गत मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में
नेपाली मूल के एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग कमलेश मेहता ने बताया कि दिनांक 30.07.2023 को योगेन्द्र सिह पुत्र शेर सिंह ग्राम प्रधान घंडियाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कोटी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। मामले में राजस्व पुलिस द्वारा गहन जांच की गई और फरार आरोपी को ग्राम कोटी, तहसील कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नेपाली मूल का है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को अग्रिम विवेचना हेतु रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया है।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री