बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
सिमली डिम्मर कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में वाहन में सवार चालक की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को गंभीर घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया है.
थाना प्रभारी कर्णप्रयाग बृज मोहन राणा ने बताया कि करीब सवा एक बजे उन्हें सिमली डिम्मर रिठोली कर्णप्रयाग के समीप एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू किया. साथ ही बताते हैं कि राजेन्द्र सिंह (43) पुत्र किशन सिंह (निवासी गिरिताल वार्ड संख्या 1 बुलट एजेंसी के पीछे गिरीताल शिवनगर काशीपुर (उधम सिंह नगर) गैरसैंण से बद्रीनाथ जा रहे थे लेकिन रास्ता भटकने के कारण वे बद्रीनाथ राजमार्ग की जगह सिमली डिम्मर मोटर मार्ग पर चले गए जिसके बाद उनका वाहन संख्या UK18J1878 दुर्घटना ग्रस्त हो गया और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर ने उनके मौत की पुष्टि की.





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़