बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/कर्णप्रयाग
बद्रीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाइवे 07 पर कर्णप्रयाग और गौचर के बीच पंचपुलिया में शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक UP24Z0836 अनियंत्रित हो कर सड़क पर ही रपट गयी। जिससे वाहन में सवार दोनों लोग गहरी खाई में जा गिरे. पुलिस ने एक की मौके पर ही मौत की पुष्टि कर दी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि दोनों ही बाइक में सवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले थे. चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि करीब 6:35 पर सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति और एक शव को खड़ी चट्टान से रेस्क्यू किया। साथ ही बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार कर्णप्रयाग अस्पताल में चल रहा है.





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण