बुलंद आवाज़ न्यूज
गोपेश्वर। चमोली जिले में रेडक्रॉस समिति के सक्रिय सेवक कृष्ण कुमार सेमवाल को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया। कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए राज्यपाल/रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष ले.ज. गुरमीत सिंह ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। गोपेश्वर निवासी कृष्ण कुमार सेमवाल लंबे समय से रेडक्रॉस से जुड़े हुए हैं। रेडक्रॉस के माध्यम से वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी