बुलंद आवाज़ न्यूज
देवप्रयाग
उत्तराखंड के देवप्रयाग में स्नान के दौरान हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के गंगा बह जाने की सूचना आई है। हादसा उस दौरान पैर फिसलने से हुआ, जब वह अपनी पत्नी के साथ गंगा में डुबकियां लगा रहे थे। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।निदेशक की तलाश के लिए एसडीआरएफ द्वारा लगातार गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थेजानकारी के अनुसार जगराज देवप्रयाग स्थित संगम तट पर स्नान कर रहे थे कि अचानक इसी दौरान संगम तट पर उनका पैर जा फिसला और वे तेज गंगा के बहाव में बह गए। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान उनकी पत्नी साथ ही थी। मौके पर चीख-पुकार मचा गई। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़