बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
30 जून से सात जुलाई के बीच की अवधि में जो भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए टिकट विंडो खोली जा रही है। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बिगड़ा हुआ है, जिसे देखते हुए यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुधवार को टिकटों की बुकिंग होगी। आईआरसीटीसी के माध्यम से ये बुकिंग की जाएगी, जिसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। आईआरसीटीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आगामी 30 जून से सात जुलाई के बीच की अवधि में जो भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए टिकट विंडो खोली जा रही है।
इससे बाद की अवधि के लिए बाद में विंडो खोली जाएगी। टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन होगी।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान