बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
चमोली जिले के जोशीमठ के बाद जिले में धंसाव के केस में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जोशीमठ के बाद तुंगनाथ और अब गोपेश्वर के मध्य भाग में स्थित गोपीनाथ मंदिर के ऊपरी भाग के धंसने और एक तरफ झुकने की बात सामने आई है। मंदिर के पुजारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुरातत्व विभाग को मंदिर के संरक्षण की मांग उठाई है।
सोशल मीडिया पर मंदिर की वीडियो भी वायरल हो रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और गोपीनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को बताया कि मंदिर के अंदर भारी मात्रा में पानी टपक रहा है। मंदिर ऊपरी हिस्से से धंस रहा है और एक तरफ झुक रहा है। समय रहते मंदिर के संरक्षण की जरूरत है।
गोपीनाथ मंदिर चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान का शीतकालीन गद्दीस्थल भी है। इन दिनों चारधाम यात्रा के तहत कई तीर्थयात्री गोपीनाथ भगवान के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। गोपीनाथ मंदिर गढ़वाल के सबसे ऊंचे मंदिरों में शुमार है। मंदिर पर पत्थरों की नक्काशी आकर्षण का केंद्र है। मान्यता है कि नागर शैली में निर्मित यह मंदिर कत्यूरी राजाओं द्वारा बनाया गया था।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़