बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों जहां समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कही दुकानें खाली की जा रहीं हैं तो कई लव जिहाद के मामले सामने आ रहें हैं लेकिन देहरादून से इसी से संबंधित एक चौकाने वाली खबर आई है. जहां कि समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा एक नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार, नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर बताया कि ओवेस पुत्र जुल्फिकार निवासी इरफान वाली गली गांधीग्राम उनकी बेटी को आते जाते परेशान करता था। एक दिन उसने घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। जब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई तो उसकी इच्छा के बगैर उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्त्रोत अमर उजाला






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी