बुलंद आवाज़ न्यूज
संजय चौहान/ पीपलकोटी
प्रतिभा और परिस्थितियां कभी भी किसी चीज की मोहताज नहीं होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लाॅक के राजकीय इंटर कालेज गणाई नें एक मिशाल पेश की है। विद्यालय की 12 वीं परीक्षा में 14 मे से 12 छात्र छात्राओ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जबकि 10 वीं 11 छात्र छात्राओ में 7 छात्र छात्राओ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र आयुष कुमार नें देहरादून के प्राइवेट स्कूल को छोड़ गणाई में एडमिशन लिया था, आज घोषित हुये नतीजों में आयुष को 10 वीं में 88.6 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयुष गणाई राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत अपनी मौसी बिमला भाटिया के साथ रहता है। विद्यालय के छात्र छात्राओ की सफलता पर सभी शिक्षको नें बधाई दी।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण