बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मियों को हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन में इस फैसले खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा।
उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।
बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए थे। जो उन्हें अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगे। प्रोत्साहन भत्ते की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण