बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
बद्रीनाथ धाम में यात्रियों के पंजीकरण, सत्यापन, टोकन वितरण, क्यू मैनेजमेंट एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पर्यटन सुरक्षा मित्रों की तैनाती को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पंजीकरण काउंटर पर रैन शेल्टर तैयार करते हुए तत्काल विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीएसएनएल वाईफाई के लिए स्थान चिन्हित करें। श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्रों की तैनाती की जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायाण मिश्र, सीओ पुलिस पीवी शाह, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, ईई अला दिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भण्डारी, जिला सैनिक कलयाण अधिकारी कलम सिंह सहित वीसी के माध्यम से अन्य संबधित अधिकारी मौजूद थे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान