बुलंद आवाज न्यूज़
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग के ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जवाड़ी बाय पास (मेघा कंपनी कार्य कर रही थी) में एक मजदूर की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सुनील गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी बाणाधार (रूद्रप्रयाग)
मेगा कंपनी में डंपर चालक था, सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि टनल के भीतर लाइट नहीं थी, जिससे की वह फिसलकर डंपर के टायर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई.
निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंचे विधायक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों का गुस्सा शांत ही नहीं हुआ.
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया.
आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर विधायक को पहुंचना पड़ा। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार थे, लेकिन बाद में समझा बुझाकर हाईवे को खोल दिया गया है.






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री