बुलंद आवाज़ न्यूज
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी
पौड़ी मंडलिया अधिकारियों को पौड़ी से ही कार्य संचालन करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद पौड़ी लौटे विधायक राजकुमार पोरी का स्थानीय जनता ने सबदरखाल में गर्मजोशी से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर खुशी बनाई। विधायक राजकुमार पोरी ने पौड़ी के लिए सीएम द्वारा की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा भी मंडल मुख्यालय पौड़ी की रौनक वापस लौटने की उम्मीद में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी की कोशशों पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फूल माला पहनाते हुए आभार जताया गया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।





More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी