बुलंद आवाज न्यूज
गौचर: नगर के विभिन्न विभागीय कार्यालयों व विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का पालिका प्रशासन ने सुधारीकरण शुरु कर दिया है। जिससे अब जल्द ही यहां आवाजाही करने वाले लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कतों से निजात मिल जाएगी।
बता दें बुलंद आवाज ने बीती तारीख को उक्त खबर को जनता गूंगी, सुनने वाले बहरे, फिर कैसे ठीक होगी गौचर की ये सड़क शीर्ष से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अब पालिका प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए। नगर में स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, केंद्रीय विद्यालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, नगर पालिका, इंटर कॉलेज के लिए जाने वाली सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरु कर दिया है।
पालिका की ओर से सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरु किये जाने पर स्थानीय निवासी चैतन्य बिष्ट ने कहा कि पालिका की ओर से उक्त सड़क का सुधारीकरण शुरु किये जाने के बाद नगर के अन्य बदहाल सड़क व पैदल मार्गों के सुधारीकरण की आस जग गई है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि जनता की समस्या पर पालिका की ओर से संज्ञान लिया गया है। जो पालिका प्रशासन की बेहतर कार्रवाई है।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी